दीवाली पर पंजाब को दहलाने की कोशिश नाकाम, रॉकेट प्रोपेल्ट सहित 2 गिरफ्तार


Aryan Academy AD

 अमृतसरः अमृतसर पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर महकदीप उर्फ महक और आदित्य उर्फ आदी को गिरफ्तार कर उनसे रॉकेट प्रोपेल्ट बरामद किए है। इनका मकसद दीवाली पर बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देना था।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में थे। उन्होंने ही उनको खतरनाक हथियार मुहैया करवाए थे। इसके साथ ही फिरोजपुर जेल में बंद हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की भी इनके संपर्क में था।

Advertisement Space

इन्होंने त्योहार के मौके पर पंजाब का माहौल खराब करना था। पर उससे पहले ही पंजाब पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर इनके मंसूबों को नाकाम कर दिया ।

Advertisement Space

Leave a Comment