आरएसी लग्जरी कार शोरूम में तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल की गोली लगने से मौत


Aryan Academy AD

लुधियाना: लुधियाना के कस्बा मुल्लापुर में आरएसी लग्जरी कार शोरूम में तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई।  पुलिस कॉन्स्टेबल की पहचान अनोज मसीह (25) के रूप में हुई है। घटना आज सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है।  कुछ समय पहले शोरूम मालिक को गैंगस्टर की ओर से रंगदारी की धमकी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी।

घटना के समय अनोज अपने एक साथी के साथ शोरूम परिसर में कार के अंदर बैठा हुआ था। इसी दौरान उसने साथी को पानी लाने के लिए भेजा। कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज आई। जब उसका साथी वापस लौटा तो अनोज खून से लथपथ हालत में कार की सीट पर औंधे मुंह गिरा मिला।

Advertisement Space

सूत्रों का कहना है कि गोली अनोज के ही हथियार से चली है, हालांकि इस संबंध में अभी किसी वरिष्ठ अधिकारी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मौके पर पहुंची  पुलिस ने  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविलअस्पताल लुधियाना भेज दिया। अनोज मसीह गुरदासपुर जिले के गांव लक्खा कलां का रहने वाला था। उसे अपने पिता के निधन के बाद अनुकंपा के आधार पर पुलिस में भर्ती किया गया था।

Advertisement Space

Leave a Comment