जम्मू-कशमीर में सुरक्षा कर्मियों-आतंकियों की मुठभेड में पुलिस जवान शहीद


Aryan Academy AD

जम्मू-कश्मीरः जम्मू कश्मीर के उधमपुर में मुठभेड  में एक पुलिस जवान शहीद हो गया। जम्मू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने बताया कि मुठभेड़ माजलता क्षेत्र के सोअन गांव में हुई।

Advertisement Space

पुलिस को आतंकवादियों के बारे में पुख्ता जानकारी मिली थी। पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप की संयुक्त टीम सेना ने सीआरपीएफ के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया । शाम करीब 6 बजे शुरू हुई मुठभेड़ में एसओजी का एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसने बाद में दम तोड़ दिया। शुरूआती फायरिंग में एक आतंकवादी के घायल होने की भी संभावना है।

Advertisement Space

Leave a Comment