
जालंधर/सोमनाथ कैंथ
आम आदमी पार्टी के पार्षद अश्वनी अग्रवाल को बीते कल जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके से हलका संगठन इंचार्ज लगाया गया है। अश्वनी अग्रवाल वार्ड नं. 80 से पार्षद हैं। पार्षद होने के साथ-साथ वह पहल जालंधर लोकसभा हलके के इंचार्ज भी रह चुके हैं और जिले के 9 विधानसभा हलकों में आम आदमी पार्टी को मजबूत करने में उनकी खास भूमिका रही है। इसके साथ-साथ वह दूसरे राज्यों में भी सक्रियता के साथ पार्टी की गतिविधियों में भाग लेते रहे हैं।
पार्षद अश्वनी अग्रवाल अपनी वार्ड के कार्य तो देखते ही हैं साथ में दूसरी वार्डों की भी जिम्मेदारी उठा रखे है। नगर निगम चुनाव से पहले और अब बाद में भी वह दूसरी वार्डों में जहां कोई समस्या होती है उसका मेयर विनीत धीर के साथ मिलकर हल निकालते हैं। यही वजह है कि नॉर्थ हलके में उनकी पैठ बनी हुई है और अब उन्हें नॉर्थ हलके में संगठन इंजार्ज लगाए जाने से नॉर्थ हलके में राजनीतिक समीकरण बदलने लगे हैं।
मिलनसार और जनता की पसंद
मिलनसार होने के कारण अश्वनी अग्रवाल लोगों की पसंद है। अब उनको मुख्य भूमिका वार्डों और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना है। 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर नॉर्थ हलके में अश्वनी अग्रवाल को नई जिम्मेदारी सौंपा जाना इस ओर इशारा करती है कि पार्टी का ध्यान अब खास तौर पर नॉर्थ हलके को फतेह करना है और नॉर्थ हलके में पार्टी की मजबूती में पार्षद अश्वनी अग्रवाल अहम योगदान डाल सकते हैं।
नॉर्थ हलके की जनता तलाश रही थी विकल्प
नॉर्थ विधानसभा हलका कांग्रेस और भाजपा का गढ़ है। ज्यादातर समय इस हलके पर कांग्रेस का राज रहा है। इस बीच नॉर्थ हलके की जनता ने तीन बार भारतीय जनता पार्टी को भी सेवा का मौका दिया था लेकिन अब हलके की जनता नया विकल्प तलाश रही थी और पार्षद अश्वनी अग्रवाल इस हलके से नया विकल्प हो सकते हैं।

