
जालंधरः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जालंधर दौरा रद्द हो गया है। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस की तरफ से ट्रैफिक रूट जारी किया गया था। खराब मौसम के चलते यह फैसला लिया गया है। इस कारण राष्ट्रपति अब जालंधर में नहीं आएंगी।
दरअसल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एनआईटी के 21वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था। इसके लिए प्रशासन काफी दिनों से तैयारियां कर रहा था। राष्ट्रपति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने कड़े सुरक्षा घेरे तैयार किए थे।
Advertisement Space
Advertisement Space