पंजाब और हिमाचल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए दिल्ली से रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी,


Aryan Academy AD

Pm modi

पजांबः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बाढ़ग्रस्त पंजाब और हिमाचल का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। साथ ही वह बाढ़ प्रभावित पीड़ितों से भी मुलाकात करेंगे।

Advertisement Space

उम्मीद की जा रही है कि बाढ़ग्रस्त दोनों राज्यों के लिए राहत पैकेज की घोषणा कर सकते है। प्रधानमंत्री मोदी पठानकोट और गुरदासपुर पहुंच सकते हैं। बता दें पंजाब और हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी भारी बारिश और नदियों के उफान ने आम जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।

बाढ़ और भूस्खलन के कारण हजारों लोग बेघर हो गए हैं।। वहीं पंजाब और हिमाचल प्रदेश आने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि “बाढ़ और भूस्खलन के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लिए रवाना हो रहा हूं। भारत सरकार इस दुखद घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।”

Advertisement Space

Leave a Comment