पुलिस कर्मी को धक्का देकर कैदी फरार,अदालत ने सुनाई थी फांसी की सजा


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः फांसी की सजा काट रहा कैदी पुलिसकर्मी को धक्का मारकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार कैदी सोनू (29) को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 के अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। देर रात उसने शौचालय जाने का बहाना बनाया और मौके पर तैनात पुलिसकर्मी को धक्का देकर फरार हो गया।

Advertisement Space

बताया जा रहा है कि वर्ष 2025 में लुधियाना की जिला अदालत ने सोनू को फांसी की सजा सुनाई थी। पुलिस ने नाकाबंदी कर कैदी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कैदी को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं । सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी तलाश जारी है।

Advertisement Space

Leave a Comment