टेक-ऑफ के बाद प्राइवेट जेट झाड़ियों में गिरा, यात्री सुरक्षित बड़ा हादसा टला


Aryan Academy AD

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में प्राइवेट जेट टेक-ऑफ के बाद संतुलन खो पास की झाड़ियों में जा गिरा।

गनीमत रही कि विमान में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। उक्त घटना मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र की हवाई पट्टी पर हुई, जहां से यह प्राइवेट जेट उड़ान भर रहा था।

Advertisement Space

टेक-ऑफ करते समय अचानक विमान असंतुलित हो गया और थोड़ी ही दूरी पर झाड़ियों में गिर पड़ा। हालांकि जोरदार झटका लगने के बावजूद विमान में कोई आग नहीं लगी और बड़ी दुर्घटना टल गई। पुलिस और प्रशासनिक टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि टेक्निकल गड़बड़ी या रनवे की स्थिति इस हादसे की वजह हो सकती है।

Advertisement Space

Leave a Comment