प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: पुलिस ने 2 आरोपियों को हरियाणा से किया गिरफ्तार


Aryan Academy AD

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत नागरा उर्फ चीनी की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों की पहचान राजन उर्फ पीयूष और प्रीतम शाह के रूप में हुई है। पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की टीम ने दोनों आरोपियों को हरियाणा के कैथल से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी जख्मी हो गए। राजन फिरोजपुर और प्रीतम नवांशहर का रहने वाला है। दोनों पर पहले से ही कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

Advertisement Space

बता दें कि आरोपियों ने चरणप्रीत उर्फ चीनी को बुधवार सुबह जिम से बाहर निकलने के बाद ही हमलावरों ने गोलियां मारी थी। हमलावरों ने 12 गोलियां मारकर उसकी हत्या की थी। इस हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लक्की पटियाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट ली थी।

Advertisement Space

Leave a Comment