प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद भी नेपाल में हिंसा जारी,सेना ने संभाली देश की कमान


Aryan Academy AD

नेपालः नेपाल में काठमांडू और देश के अन्य हिस्सों में हिंसक विरोध-प्रदर्शन जारी हैं। प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली द्वारा इस्तीफा देने के बाद भी प्रदर्शन जारी है। वहीं नेपाल सेना ने मंगलवार रात 10 बजे पूरे नेपास की कमान अपने हाथों में ले ली है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने आम जनता से अपील की है कि सभी पक्ष संयम दिखाएं और देश को शांति की ओर ले जाएं। उन्होंने खासतौर पर जेन-जी प्रदर्शनकारियों से कहा कि लोकतंत्र और जनता की भलाई के लिए सहयोग जरूरी है।

बता दें रुपन्देही जिले में उपद्रवियों ने कई सरकारी दफ्तरों और अदालतों में आग लगा दी,जिससे महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज जलकर राख हो गए। वहीं भैरहवा के गौतम बुद्ध इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खड़े वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया। । वहीं काठमांडू में मंगलवार को हुए संघर्ष में घायल तीन प्रदर्शनकारियों की अस्पताल में मौत हो गई।

Advertisement Space

नेपाल में स्थिति इस हद तक बिगड़ चुकी है कि भारत-नेपाल सीमा पर भी अलर्ट जारी करना पड़ा है। इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी ने गश्त और सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि हिंसा का असर भारतीय क्षेत्र में न फैले। वहां के हालात पर भारत ने चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि भारतीय नागरिक फिलहाल नेपाल यात्रा स्थगित करें, जो पहले से वहां मौजूद हैं, वे घर से बाहर न निकलें और स्थानीय प्रशासन तथा भारतीय दूतावास, काठमांडू की सुरक्षा सलाहों का पालन करें।

Advertisement Space

Leave a Comment