मौसम के बदले मिजाज से पंजाब में नए साल की शुरूआत,कई जिलों में बारिश


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः नए साल की शुरूआत पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश के साथ हुई है। पंजाब के कई जिलो में सुबह से हल्की बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक 5.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ गुरदासपुर सबसे ठंडा जिला रहा। ठंड के साथ-साथ घने कोहरे के कारण आम जन-जीवन काफी प्रभावित हो रहा है। कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात पर खासा असर पड़ा है।

Advertisement Space

बता दें मौसम विभाग ने पहले ही नए साल पर पंजाब में घने कोहरे, हल्की बारिश और शीत लहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

Advertisement Space

Leave a Comment