मुख्यमंत्री मान के अस्वस्थ्य होने के कारण पंजाब कैबिनेट की बैठक स्थगित


Aryan Academy AD

चंडीगढ़: पंजाब में बाढ़ की स्थिति पर विचार-विमर्श करने और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शुक्रवार को शाम 4 बजे बुलाई गई कैबिनेट की अहम बैठक स्थगित कर दी गई।

Advertisement Space

हालांकि बैठक स्थगित करने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तेज बुखार के कारण अस्वस्थ्य हैं।मुख्यमंत्री मान गत दिवस भी स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर भी नहीं जा सके थे।

Advertisement Space

Leave a Comment