
जालंधरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जालंधर में आम जनता से रू-ब-रू होकर जनता से सीधा संवाद करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को समझकर तुरंत समाधान की दिशा में कदम उठाना है।
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आम जनता से मुलाकात करेंगे। इस दौरान विभिन्न इलाकों से आए लोग और प्रतिनिधिमंडल सीएम से सीधे मिलकर अपनी समस्याएं साझा करेंगे।
Advertisement Space
वहीं मुख्यमंत्री की उपस्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस और प्रशासनिक टीम सुनिश्चित कर रही है कि बैठक के दौरान कोई अव्यवस्था न हो। साथ ही ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि वे वीआईपी मूवमेंट और आम जनता की आवाजाही में संतुलन बनाए रखें।
Advertisement Space