
चंडीगढ़ः पंजाब की आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा की जगह विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) लागू करने को लेकर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार मनरेगा को खत्म कर गरीबों की रोजी-रोटी पर हमला करना चाहती है। यह विशेष सत्र जनवरी के दूसरे सप्ताह में होगा।
Advertisement Space
गौरतलब है कि 24 नवंबर को बुलाया गया विधानसभा का पिछला विशेष सत्र 17 दिसंबर को राज्यपाल द्वारा स्थगित किया गया था।
Advertisement Space