
जालंधर/सोमनाथ कैंथ
डायरेक्टर-कम-जिला रक्षा सेवा कल्याण अधिकारी कमांडर बलजिंदर सिंह विर्क (सेवानिवृत्त) ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा जिला रक्षा सेवा कल्याण दफ्तर में संचालित सरकारी कॉलेज सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी जालंधर का बी.एससी. आई.टी. छठे सेमेस्टर के परिणाम शानदार रहा।
उन्होंने आगे बताया कि बी.एस.सी. आई.टी. के छठे सेमेस्टर में अर्शु मलिक ने 8.15 एस.जी.पी.ए प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार, कार्तिकेय मेहता ने 7.81 एस.जी.पी.ए. प्राप्त कर दूसरा और मनजोत सिंह ने 7.78 एस.जी.पी.ए. प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी जालंधर आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है।
उन्होंने कॉलेज की प्रिन्सिपल प्रो. हरजीत कौर, प्रो. मंजीत कौर, प्रो. रवीना, सूबेदार मेजर हरजिंदर सिंह, सुपरडेंट विकास कुमार सहित सभी स्टाफ सदस्यों और छात्रों को शानदार नतीजों के लिए बधाई दी।


