अडानी को ठेका दिलाने पीएम विदेश जाते हैं, लेकिन गुजरात में किसान बोनस मांगे तो लाठियां बरसाते हैंः केजरीवाल


Aryan Academy AD

  • 30 साल से गुजरात में कोई विपक्ष नहीं है, कांग्रस भी भाजपा के साथ मिली हुई है, इसलिए ‘‘आप’’ को आना पड़ा- भगवंत मान

नई दिल्ली/गुजरात:
गुजरात के किसानों और पशुपालकों के समर्थन मोडास में आयोजित महापंचायत में ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगंवत मान शामिल हुए। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में भाजपा की सत्ता अहंकार-भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता का गुस्सा ही इस अहंकारी सत्ता का अंत करेगा।

उन्होंने कहा कि अडानी को ठेका दिलाने पीएम विदेश जाते हैं, लेकिन गुजरात में किसान बोनस मांगता है तो उस पर लाठियां बरसाते हैं।
लाठीचार्ज में जान गवांने वाले पशुपालक के परिवार को अभी तक एक रुपए का मुआवजा नहीं मिला। यह सरकार अमीरों की सरकार है। गरीबों और किसानों को तो सिर्फ लाठियों की मार देती है। भाजपा को सत्ता का अहंकार हो गया है। किसान की शहादत से उसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

किसानों को हर साल जून में बोनस मिलता था, लेकिन इस बार अभी तक नहीं मिला- केजरीवाल
मोडासा में किसानों और पशुपालकों के समर्थन में आयोजित महापंचायत को संबअरविंद केजरीवाल ने कुछ दिन पहले साबर डेयरी में बहुत दर्दनाक और दुखद घटना हुई। जब पशुपालक अपना हक मांगने के लिए सरकार के पास प्रदर्शन करने पहुंचे तो भ्रष्टाचारी, निर्दयी और क्रूर सरकार ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया।

आंसू गैस के गोले छोड़े और एक गरीब पशुपालक भाई अशोक चौधरी हमें छोड़ कर चले गए। हर साल जून में पशुपालक किसान भाइयों को बोनस दिया जाता है। किसानों की मांग थी कि उनको उनका जायज हक दिया जाए।

Advertisement Space

इस बार गुजरात सरकार ने जून में 9.5 फीसद मुनाफे की घोषणा की, लेकिन अभी तक एक पैसा नहीं दिया है। जबकि हर साल जून के महीने में किसान पशुपालकों के खाते में पूरा पैसा आ जाता है। गरीब किसानों को बीज, खाद खरीदनी है, बच्चों की फीस देनी है, घर का गुजारा करना है।

पिछले पांच साल से किसानों 16-18 फीसद बोनस मिल रहा था, इस बार सिर्फ 9.50 फीसद क्यों 
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2020-21 में किसानों को 16 फीसद, 2021-22 में 17 फीसद, 2022-23 में 16.50 फीसद नफा मिला और 2023-24 में 17 फीसद नफा मिला लेकिन 2024-25 में किसानों को मात्र 9.50 फीसद मुनाफा मिला।

पिछले 5 साल से किसानों को 16-18 फीसद मुनाफा मिल रहा है, इस साल 9.50 फीसद मुनाफा क्यों दिया जा रहा है? सारा पैसा कहां गया? इन पैसों से इनकी चुनाव रैली हो रही है। गरीब किसानों का पैसा लूट कर ये लोग अपने लिए बड़े-बड़े महल बना रहे हैं, गाड़ियां-हेलिकाप्टर खरीद रहे हैं। 14 जुलाई को अशोक चौधरी की मौत हुई, इसके बाद भी गुजरात सरकार ने डेयरी का नफा नहीं बढ़ाया और किसानों को उनका हक नहीं दिया।

Advertisement Space

Leave a Comment