
गुरुग्रामः गुरुग्राम के सेक्टर 57 के इलाके में नेशनल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसके पिता दीपक यादव द्वारा गोली मारकर हत्या कर देने का समाचार सामने आया है। बताया जा रहा है कि बाप-बेटी में टेनिस एकेडमी को लेकर विवाद था। वारदात वीरवार सुबह करीब 10.30 बजे की है। वारदात के समय राधिका किचन में थी तथा राधिका की मां भी घर ही थी।
लोग ताने मारते थे, रंग लिए बेटी के खून से हाथ
परिजनों के मुताबिक टेनिस एकेडमी को बंद करने को लेकर 15 दिन से घर में क्लेश था। बाप-बेटी में रोजाना झगड़ा हो रहा था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि राधिका टेनिस एकेडमी चलाती थी, जिससे अच्छी कमाई हो रही थी। उसके पिता को लोग ताने मारते थे कि बेटी की कमाई खा रहा है।
आरोपी पिता ने उसे टेनिस एकेडमी बंद करने को कहा लेकिन, राधिका नहीं मानी। आरोपी दीपक यादव के भाई कुलदीप ने बताया कि वीरवार सुबह दीपक का अपनी बेटी राधिका के साथ एकेडमी बंद करने को लेकर फिर विवाद हुआ था।