अमरनाथ यात्रा फिर शुरू, जम्मू से रवाना हुआ 7,908 श्रद्धालुओं का एक और जत्था


Aryan Academy AD

जम्मूः खराब मौसम के कारण एक दिन के लिए रोकी गई जम्मू से अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हो गई है। शुक्रवार को जम्मू से 7,908 श्रद्धालुओं का एक नया जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 2.52 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। 

Advertisement Space

शुक्रवार को 7,908 यात्रियों का यह जत्था भगवती नगर यात्री निवास से दो सुरक्षा काफिलों में घाटी के लिए रवाना हुआ। 92 वाहनों का पहला सुरक्षा काफिला 2,879 यात्रियों को लेकर सुबह 3.30 बजे बालटाल कैंप के लिए रवाना हुआ, जबकि 169 वाहनों का दूसरा सुरक्षा काफिला 5,029 यात्रियों को लेकर सुबह 4.25 बजे नुनवान (पहलगाम) कैंप के लिए रवाना हुआ।
इस साल की अमरनाथ यात्रा के लिए कई स्तरों वाली सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जुलाई को शुरू हुई अमरनाथ यात्रा 9 अगस्त को समाप्त होगी

Advertisement Space

Leave a Comment