
नई दिल्लीः अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ का असर वीरवार को शेयर बाजार पर देखने को मिला। सुबह सेंसेक्स 230 अंक की गिरावट के साथ 80,313 और निफ्टी 100 अंक की गिरावट के साथ 24,500 पर था। मुख्य रूप से बैंकिंग, ऑटो और आईटी शेयर में ज्यादा गिरावट देखने को मिली।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 335.7 अंक गिरकर 80,208 पर और निफ्टी 114.15 अंक की गिरावट के साथ 24,460.05 पर आ गया। हालांकि इस गिरावट का असर बहुत देर नहीं रहा और कुछ मिनटों में सेंसेक्स में 250 अंकों की आ गई।
Advertisement Space
बाजार खुलते ही गिरावट का अधिक दबाव ऑटो और एनर्जी शेयरों में देखा जा रहा है। दोनों ही इंडेक्स 0.50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था।
Advertisement Space