अमृतसर में पुलिस और नशा तस्कर में एनकाउंटर


Aryan Academy AD

अमृतसरः अमृतसर के गेट हकीमां इलाके में पुलिस और नशा तस्करों के बीच हुए एनकाउंटर में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर को घायल हालत में दबोच लिया। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर जल्द इस मामले में विस्तृत जानकारी देंगे।

अमृतसर के गेट हकीमें इलाके में पुलिस और नशा तस्करों के बीच हुए एनकाउंटर में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर घटनास्थल पर जायजा लेने जा रहे हैं।

Advertisement Space

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गेट हकीमां के अंतर्गत दाना मंडी के पास पुलिस ने नाका लगाया हुआ था कि मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उक्त युवक घायल हो गया। घायल की पहचान विक्रमजीत सिंह निवासी भकना के रूप में हुई है। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी से एक पिस्टल बरामद की है।

Advertisement Space

Leave a Comment