
नई दिल्लीः पिछले महीने अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 के हुए हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आ है। हादसे का संभावित कारण फ्यूल कंट्रोल सिस्टम की गड़बड़ी बताया गया है। Aircraft Accident Investigation Bureau (India) द्वारा जारी 15 पेज की रिपोर्ट में पुष्टि की गई है कि विमान के टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद दोनों इंजन बंद हो गए थे। इसकी वजह फ्यूल सप्लाई का अचानक रुक जाना थी।
एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 ने अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रही थी लेकिन टेकऑफ के 32 सेकंड के भीतर ही दोनों इंजन बंद हो गए। कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर में एक पायलट यह पूछते हुए रिकॉर्ड हुआ, “आपने (ईंधन) क्यों बंद कर दिया?” दूसरे ने जवाब दिया, “मैंने ऐसा नहीं किया।” यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि किस पायलट ने क्या बयान दिया।
रिपोर्ट के अनुसार, पायलटों ने इंजन फिर से चालू करने की कोशिश की, लेकिन इंजन 2 कई बार ईंधन इंजेक्शन लगाने के बावजूद अपनी मूल गति वापस पाने में विफल रहा। विमान तेज़ी से नीचे उतरता रहा।
एयर इंडिया AI171 दुर्घटना पर AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट में इंजन बंद होने, कॉकपिट में आवाज़ की रिकॉर्डिंग और सुरक्षा सलाह सहित 10 प्रमुख निष्कर्षों का विवरण है। विमान हादसे में 260 लोग मारे गए थे, बोइंग 787 से जुड़ी पहली घातक दुर्घटना थी।