
मुंबईः आईआईटी बॉम्बे के 26 वर्षीय दिल्ली निवासी स्टूडेंट रोहित सिन्हा ने होस्टल की बिल्डिंग से कूदकर खुदकुशी कर ली। रोहित फोर्थ ईयर में था और मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग और मेटीरियल साइंस की पढ़ाई कर रहा था।।
Advertisement Space
जांच में जुटी मुंबई पुलिस के मुताबिक स्टूडेंट ने होस्टल की छत से छलांग लगा दी, उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आगे बताया कि जब रोहित छत से कूदा जब होस्टल में रहना वाला एक अन्य छात्र छत पर फोन कॉल कर रहा था, पुलिस ने मामले में एक्सीडेंट डेथ रिपोर्ट(एडीआर) दर्ज कर ली है। इस घटना के तुरंत बाद स्टूडेंट के परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में रोहित के दोस्तों के बयान लिए गए हैं, लेकिन अब तक कोी संदिग्ध बात सामने नहीं आई है।
Advertisement Space