
चंडीगढ़ः पंजाब की पूर्व मंत्री एवं आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान ने आज इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सोशल मीडिया में लिखा कि वह अब सियासत छोड़ रही हैं। उनका राजनीति से दिल भर गया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में कहा है कि उन्होंने अपना इस्तीफी पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा को भेज दिया, उसे स्वीकार किए जाए।
उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा-
Advertisement Space
मेरा दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है।
विधायक पद से स्पीकर को दिया गया मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए।
मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
Advertisement Space