
जालंधर/सोमनाथ कैंथ
हर व्यक्ति का सपना अपना महल जैसा घर होता है और कुछ लोग सोने का घर बनाने की बातें भी करते हैं मगर मध्य प्रदेश के इंदौर का रहना वाला एक व्यक्ति है जिसने अपने घर को 24 कैरेट सोने से सजा डाला है। जी हां, यह सच है और इंस्टाग्राम पर इसकी वीडियो वायरल हो रही है। घर का कोना-कोना सोने से सजाया गया है।
सोशल मीडिया पर आलीशान घरों की वीडियो वायरल होती रहती हैं। इन्हीं में एक कंटेंट क्रिएटर प्रियम सारस्वत हैं, जो आलीशान घरों की वीडियो पोस्ट करते हैं। इस बार उन्होंने जो वीडियो पोस्ट की ही उसे देखकर होश उड़ जाते हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि एक शाही घर में चमकदार सोने की नक्काशी की गई। लग्जरी कारों की कलेक्शन है। इस घर में फर्नीचर से लेकर बिजली के सॉकेट तक सबकुछ सोने सा बना है।
वीडियो में जैसे ही घर का गेट खुलता है दर्शकों का स्वागत शानदार कारों के संग्रह से होता है। शानदार गाड़ियां घर की पार्किंग की शोभा को चार चांद लगाती है, जिनमें 1936 की विंटेड मर्सिडीज भी शामिल है।
मालिक बोला-असली 24 कैरेट सोना है
जब शाही घर के मालिक सारस्वत को अपना घर दिखाते हैं तो सारस्वत कहते हैं कि उन्हें बहुत सारा सोना दिखाई दे रहा है तो इस पर घर का मालिक जवाब देता है यह असली 24 कैरेट सोना है। इस घर के कमरे की दीवारों पर बने खंबे, फर्नीचर, छत, सजावट का सामान और यहां तक कि इलेक्ट्रिक सॉकेट बी सोने के बना हैं। हाथ धोने के लिए बना सिंक भी सोना का है।
शाही घर में हैं 10 बेडरूम
शाही घर का मालिक बताता है कि घर में 10 बेडरूम है और घर में सोने की मूर्तियां तक दिखाई देती हैं। अपनी सफलता की कहना बताते हुए घर का मालिक बताता है कि हमारे 25 लोगों के परिवार के लिए सिर्फ एक पेट्रोल पंप था। उन्हें अहसास हुआ कि उनका गुजारा मुश्किल होगा, इसलिए उन्होंने सरकारी ठेके दारी शुरू कर दी। अब हम 300 कमरों वाला एक होटल बना रहे हैं। शाही घर को देखना एक फिल्म जैसा लगता है, जिसे देखने वाले व्यक्ति के पास वाह कहने के अलावा कुछ शब्द नहीं बचते और हर कोई सपनों में खो जाता है।


