
रोमः इटली की राजधानी रोम में एक पेट्रोल स्टेशन और गैस डिपो में भीषण विस्फोट में 21 लोगों के घायल होने की सूचना है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है।
स्थानीय समय सुबह 8 बजे हादसे से पहल गैस की गंध आई फिर एक के बाद एक दो विस्फोटों हुए और आसमान की तरफ ऊंची-ऊंची आग की लपटें उठने लगीं। विस्फोट का मलबा 300 मीटर दूर तक बिखरा हुआ है। हादसा एक ट्रक के पाइपलाइन से आकर टकरा जाने से हुआ बताया जा रहा है।
विस्फोट के बाद लोगों को घरों से बाहर निकाला गया और वाहनों को भी वहां से हटाया गया। घटनास्थल के साथ लगते एक स्कूल से 15 बच्चों को सुरक्षित निकाला गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Advertisement Space
Advertisement Space
