
जालंधरः विश्व प्रसिद्ध एथलीट फौजा सिंह की सोमवार का ब्यास पिंड में निधन हो गया था। 114 वर्षीय फौजा सिंह का अंतिम संस्कार 20 जुलाई को उनके गांव ब्यास में होगा। जहां पंजाब की कई शख्सियतें उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचेंगी। उल्लेखनीय है कि सोमवार की रात फौजा सिंह अपने घर के बाहर सैर कर रहे थे कि एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
गंभीर रूप से घायल फौजा सिंह को निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फौजा सिंह की मौत ने पूरे खेल जगत और उनके चाहने वालों को गहरे शोक में डुबो दिया है। पुलिस ने एथलीट फौजा सिंह को कार से टक्कर मारने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Advertisement Space
1911 में पंजाब के जालंधर के गांव ब्यास पिंड में जन्मे फौजा सिंह ने 90 वर्ष की उम्र में फौजा सिंह ने अपनी पहली मैराथन पूरी की थी।
Advertisement Space