ऑनर किलिंग : बहन की लव मैरिज, गुस्साए भाई नेगोलियों से भून डाला


Aryan Academy AD

ब्यूरोः मोगा के गांव गांव दौलेवाला में बुधवार की शाम एक भाई ने अपनी बहन के सिर में दो गोलियां मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बहन की हत्या करने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और जिस हथियार से गोली चलाई थी पुलिस को हथियार सौंपते हुए अपना अपराध कबूल किया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के समय महिला गांव में ही एक धार्मिक स्थल में सेवा कर रही थी। भाई ने उसे लंगर हाल से बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।
मिली जानकारी के अनुसार गांव दौलेवाला का रहने वाली गुरदीप कौर ने बताया कि उसके बेटे इंद्रजीत सिंह ने गांव की ही सिमरन कौर से 3 साल पहले लव मैरिज की थी। इस शादी से सिमरन का भाई हरमन जीत सिंह नाराज था, जबकि बेटे व बहू की शादी को 3 साल होने के बावजूद उनके कोई औलाद नहीं हुई।
उसने बताया कि उसकी पुत्रवधू का भाई हरमन जीत 2 साल पहले इंग्लैंड चला गया था। वहां जाकर उसने अपनी बहन और जीजा को फोन पर जान से मारने की धमकियां दी थीं। 1 साल पहले हरमन जीत इंग्लैंड से गांव लौट आया था।

बुधवार को उनके गांव के गुरुद्वारा साहिब यहां मेला लगा हुआ था। उसकी पुत्रवधू सिमरन कौर और उसकी दो बेटियां भोली व ज्योति गुरुद्वारा साहब के लंगर हाल में सेवा करने के लिए गई हुई थी। शाम को करीब 6:30 बजे सिमरन कौर का भाई लंगर हाल में पहुंचा और अपनी बहन को लंगर हाल से बाहर बुलाया और पिस्तौल से दो गोलियां  सिर में मारकर उसकी हत्या कर दी ।
हत्या की सूचना मिलते ही डीएसपी रमनदीप सिंह और थाना कोट इसे खां के प्रभारी गुरविंदर सिंह भुल्लर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए । उधर आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अपनी बहन की गोलियां मार कर हत्या कर दी है और अपना पिस्तौल पुलिस को सौंप दिया।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment