
सरे(कनाडा) : मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा के सरे स्थित Kaps Cafe पर एक बार फिर हमला होने का समाचार सामने आया है। इस घटना की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लारेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिय पोस्ट के जरिए ली है। उल्लेखनीय है कि जुलाई महीने में भी कपिल शर्मा के कैफे पर हमला हुआ था। अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ कि दूसरा हमला हो गया है।
द कप्स कैफे 85 एवेन्यू और स्कॉट रोड पर स्थित है। सरे पुलिस जब मामले की जाँच शुरू करने के लिए मौके पर पहुँची, तो वहाँ टूटे हुए शीशे और क्षतिग्रस्त खिड़कियाँ देखी गईं। रिपोर्टों के अनुसार, इस दूसरे हमले का मकसद अभी भी स्पष्ट नहीं है। मौके पर लोगों ने गोलियों के चलने की आवाज
स्थानीय निवासियों ने बताया कि गोलियां चलने की आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई। पिछली घटना में, कुछ कर्मचारी अंदर मौजूद थे, तब गोलियां चलाई गईं, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है। उस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।