किसानों को बर्बाद कर देगी लैंड पूलिंग नीति : जगजीत सिंह डल्लेवाल


Aryan Academy AD

जालंधरः सरकार की लैंड पूलिंग नीति का पंजाब में विरोध बढ़ता जा रहा है। किसान संगठन इस नीति के विरोध में खुलकर सामने आ गए है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने मीडिया के साथ प्रेस कांफ्रेंस में सरकार को आड़े हाथों लेते हुआ कहा कि सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है मगर हम सरकार के ऐसा नहीं करने देंगे।

डल्लेवाल ने कहा कि लैंड पूलिंग नीति किसी भी तरह से किसानों के हक में नहीं है। अगर जमीन ही नहीं होगी तो किसान कहां जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार लैंड पूलिंग नीति को लेकर अपने आदमी खड़े करके किसान हितैषी होने का दावा कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार भोले-भाले किसानों को अंधेरे में रख रही है।

Advertisement Space

उन्होंने कहा कि किसानों ने जिस तरह केंद्र सरकार के तीन काले कानूनों का विरोध किया था उसी तरह किसान लैंड पूलिंग नीति का विरोध करते हैं। इसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने 7 अगस्त को जोधां में बड़े किसान इकट्ठ की घोषणा भी की।
डल्लेवाल ने कहा कि जब तक पंजाब सरकार लैंड पूलिंग नीति को वापिस नहीं ले लेती किसान किसी भी कीमत पर संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे।

Advertisement Space

Leave a Comment