कौंसलर बंटी नीलकंठ और आप नेता निखिल अरोड़ा में मारपीट


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंथ
वार्ड नं. 66 से कांग्रेसी कौंसलर गुरविन्द्रपाल सिंह बंटी नीलकंठ और आप नेता निखिल अरोड़ा में मारपीट होने का समाचार मिला है। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट के आरोप लगाए हैं तथा दोनों सिविल अस्पताल में एमएलआर कटवाने के लिए पहुंचे हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों रस्म किरया के समागम में शामिल होने गए थे। यहां पर रस्म किरया समागम के बाद दोनों में झगड़ा हो गया। उल्लेखनीय है कि निखिल अरोड़ा ने कौंसलर गुरविन्द्रपास सिंह बंटी नीलकंठ के खिलाफ वार्ड 66 से निगम चुनाव लड़ा था। निखिल अरोड़ा यह चुनाव हार गए थे। तभी से दोनों में रंजिश चली आ रही है।
निखिल अरोड़ा का आरोप है कि रस्म किरया के दौरान कौंसलर बंटी नीलकंठ ने उनके साथ मारपीट की। नीलकंठ ने गालियों निकालीं और मेज पर पड़े स्पून से हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें लगी हैं। दूसरी तरफ कौंसलर बंटी नीलकंठ का आरोप है कि निखिल अरोड़ा ने उनके साथ मारपीट की और उनकी चेन तोड़ दी। मारपीट के बाद दोनों ने सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया है।

Advertisement Space

Leave a Comment