चीमा ने अकाली दल और भाजपा पर निशाना साधा


Aryan Academy AD

कहा- अकाली-भाजपा ने पंजाब के युवाओं को नशे में धकेला, किसानों के साथ विश्वासघात किया, अब सत्ता के लिए फिर से गठबंधन करना चाह रहे हैं

चंडीगढ़/सोमनाथ कैंथ
पंजाब के वित्त मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों ने पंजाब के युवाओं, अर्थव्यवस्था और सामाजिक ताने-बाने को खराब किया और लोगों के साथ विश्वासघात किया। अब फिर से सत्ता पाने के लिए सांठगांठ करने की कोशिश कर रहे हैं।

चीमा ने आज यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, “काफी समय से भाजपा और अकाली दल के नेता किसी भी तरह पंजाब की सत्ता में वापसी के लिए बेचैन हैं। आए दिन उनके नेता ऐसे बयान देते रहते हैं जिनसे लगता है कि वे फिर से गठबंधन करना चाहते हैं। वे शुरू से ही अंदरखाते मिले हुए हैं।

Advertisement Space

उन्होंने कहा, “शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार के दौरान ही एक पूरी पीढ़ी को बर्बाद करने के लिए जानबूझकर पंजाब में नशा लाया गया। यह पंजाब के युवाओं को बर्बाद करने के लिए शिअद और भाजपा द्वारा मिलकर रची गई एक साजिश थी।
इन्हीं दलों ने गैंगस्टर संस्कृति को बढ़ावा दिया। उनके शासनकाल में बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। महिलाओं के खिलाफ अपराध खुलेआम होते थे और जो उनकी रक्षा करने की हिम्मत करते थे, उन्हें गोली मार दी जाती थी। यही शिअद-भाजपा शासन का असली इतिहास है।”

चीमा ने लोगों को यह भी याद दिलाया कि अकाली दल के शासन के दौरान किस तरह श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी हुई थी। उन्होंने कहा कि पंजाब कभी नहीं भूलेगा कि 1986 में अकाली दल के शासन में बेअदबी हुई थी। 2015-16 में भी अकाली दल के सत्ता में रहते हुए बेअदबी हुई।

 

Advertisement Space

Leave a Comment