जग्गू भगवानपुरिया के साथी नव पंडोरी को सौंपे जाने थे अत्याधुनिक हथियार, अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पकड़े


Aryan Academy AD

अमृतसरः आतंकवाद की जननी पाकिस्तान की बेशक अपनी हालत खस्ता है मगर भारत के खिलाफ नापाक साजिशें रचने से बाज नहीं आ रहा है। भारत में गैर कानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान की तरफ से तस्करी के माध्यम से हथियारों की खेपे भेजी जा रही है।
आज भी पंजाब पुलिस को अमृतसर में हथियारों की बड़ी खेप की तस्करी के संबंध में खुफिया रिपोर्टे मिलीं, जिस पर काम करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों की मदद से पाकिस्तान की आईएसआई समर्थित संचालकों द्वारा संचालित अत्याधुनिक हथियारों और नशीले पदार्थों के एक बड़े सीमा पार तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों की मदद से कार्रवाई करते हुए तस्करी नेटवर्क से जुड़े पांच प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपियों के पाकिस्तान स्थित आईएसआई गुर्गों से सीधे संबंध थे। पकड़ी गई खेप गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के ज्ञात सहयोगी नव उर्फ नव पंडोरी को दी जानी थी, जो एक व्यापक आतंकवादी-गैंगस्टर गठजोड़ का संकेत देता है।

Advertisement Space

जब्त किए गए हथियार और अन्य सामग्री

  • एक एके सैगा 308 असॉल्ट राइफल
  • 2 मैगजीन
  • 2 ग्लॉक पिस्तौल 9 मिमी
  • 4 मैगजीन
  • एके राइफल के 90 जिंदा कारतूस
  • 10 जिंदा कारतूस (9 मिमी)
  • 7.50 लाख रुपये की ड्रग मनी
  • एक कार और 3 मोबाइल फोन

 

Advertisement Space

Leave a Comment