जालंधर का चंदन नगर आरयूबीः बंद पड़ा था सक्शन पंप, अश्वनी अग्रवाल ने ठीक करवाकर दूर करवाई जलभराव की समस्या


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंथ
वीरवार को हुई भारी बारिश के कारण वैसे तो सारे शहर में जल भराव की समस्या के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह परेशानी तब और बढ़ गई जब चंदन नगर आरयूबी पर पानी की निकासी के लिए सक्शन पंप ने काम करने बंद कर दिया।

हालात ऐसे हो गए कि कोई वाहन आरयूबी के नीचे पानी में न फंस जाए वीरवार को मौके पर पुलिस को पहुंचकर ट्रैफिक डाइवर्ट करवानी पड़ी। यह समस्या शुक्रवार की सुबह भी बनी हुई थी।

जालंधर का चंदन नगर आरयूबीः बंद पड़ा था सक्शन पंप, अश्वनी अग्रवाल ने ठीक करवाकर दूर करवाई जलभराव की समस्या

Advertisement Space

वार्ड वासियों सहित शहर को दरपेश समस्या को देखते हुए वार्ड नं. 80 से पार्षद व नॉर्थ हलके से आम आदमी पार्टी के संगठन इंचार्ज मौके पर पहुंचे और नगर निगम कर्मचारियों को जल निकासी के लिए तुरंत उपाय करने की हिदायत की।

नगर निगम कर्मचारियों ने पाया कि जल निकासी के लिए लगा सक्शन पंप खराब हो गया है तो पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने तुरंत सक्शन पंप का इंतजाम करवाकर जल निकासी करवाई और लोगों को राहत दिलाई। शिव नगर मोहल्ला निवासियों ने पार्षद अश्वनी अग्रवाल का आभार व्यक्त किया है।

Advertisement Space

Leave a Comment