
जालंधरः वेस्ट हलके में अभी कुछ दिन पहले आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना-प्रदर्शन हुआ कि आज फिर एक युवक राहुल की हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है।
विपन कुमार पुत्र चरण दास निवासी मकान नंबर 625 नजदीक सिविल डिस्पेंसरी, टाहली वाला चौक, भार्गव कैंप के वरुण की हत्या कर दी गई। यह हत्या पिता की आंखों के सामने हुई और इस संबंध में थाना भार्गव कैंप में मुकदमा नंबर 107, तारीख 14.07.2025 धारा 103(1), 191(3) और 190 बीएनएस के तहत दर्ज हुआ था।
अब घास मंडी चौक के पास बदमाशों ने 20 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है जो बस्ती शेख का रहने वाला है।
जानकारी के मुताबिक राहुल जिम के बाहर खड़ा था। इसी दौरान 10 से 15 बदमाश आए और उससे मारपीट की। इसके बाद उसके पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद सभी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी
इस घटना के बाद लोगों ने हलके में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। आपको बता दें कि जालंधर वेस्ट के हलके में लगातार क्राइम ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है।