
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि भारत-अमरीका के बीच अभी तक ट्रेड डील पूरी नहीं हुई है, जबकि 1 अगस्त 2025 की अमरीकी टैरिफ डेडलाइन नजदीक आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने संकेत दिए हैं कि भारत से आयात से आयात होने वाले सामान पर 20 से 25 प्रतिशत तक टैरिफ लग सकता है।
ट्रंप ने कहा है कि इंडिया मेरा दोस्त है, लेकिन इंडिया सबसे ज्यादा टैरिफ लगा रहा है। ट्रंप एयरफोर्स वन विमान में पत्रकारों से बातचीत कर रहे था।
अमरीका और भारत की महीनों से ट्रेड डील पर चर्चा कर रहे हैं लेकिन कोई अंतिम समझौता नहीं हो पाया हा। अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप भारत बाजार में अमरीकी सामानों की पहुंच बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।
एक अमरीकी अधिकारी ने जानकारी दी है कि अमरीका-भारत के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर अगले दौर की वार्ता के लिए अमरीकी टीम 25 अगस्त को भारत आएगी। दोनों देश सितम्बर-अक्तूबर तक ट्रेड एग्रीमेंट्स का पहला चरण पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत 10 प्रतिशत से कम टैरिफ रेट चाहता है। वहीं भारत यह भी स्पष्ट कर चुका है कि वह अपने देश में कृषि और डेयरी क्षेत्र को विदेशी कंपनियों के लिए नहीं खोलेगा।