
संगरूरः पंजाब के जिला संगरूर के गांव घाबदां स्थित नशा मुक्ति केंद्र से गत सायं 8 मरीजों के भाग जाने का समाचार है। भागने वाले आरोपी एनडीपीएस मामलों में गिरफ्तार किए गए थे। नशे के आदी होने के कारण उन्हें इस नशा मुक्ति केंद्र में रखा गया था।
भागते समय इन आरोपियों ने नशा मुक्ति केंद्र तैनात पुलिसकर्मी मलकीत सिंह और एक नर्स पर हमला बोल दिया। इस दौरान पुलिस कर्मचारी मलकीत सिंह बेहोश हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस की जांच में जुटी हुई हैं।
बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब उन्हें रात को दवाई और खाना दिया जा रहा था। इस दौरान आरोपियों ने पहले पहले नर्स पर हमला कर भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस कर्मचारी मलकीत सिंह व वहां पर मौजूद अन्य लोगों ने इन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। मलकीत सिंह को गर्दन से पकड़ उसकी टांगों पर बार किया जिससे वह बेहोश हो गया।