पंजाब मंत्रिमंडल का विस्तारः किस मंत्री को होगी आज छुट्टी, संजीव अरोड़ा का मंत्री बनना तय


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंथ
पंजाब मंत्रिमंडल का आज विस्तार होने जा रहा है। मंत्रिंडल का 3 साल में यह 7वां विस्तार है। इस विस्तर के साथ ही कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की संभावना है, वहीं लुधियाना वेस्ट से नवनिर्वाचित विधायक संजीव आरोड़ा के मंत्री बनने की प्रबल संभावना है। बाद दोपहर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया संजीव अरोड़ा को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
इस समय भगवंत मान के मंत्रिमंडल में कुल 16 मंत्री हैं। 2 पद खाली हैं । इसलिए अभी दो और विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान किसी एक मंत्री की छुट्टी होने की चर्चाओं का बाजार भी गर्म है।

जीत से पहले ही घोषित था मंत्री बनना
लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव के प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता के साथ संजीव अरोड़ा की जीत के बाद उन्हें मंत्री बनाए जाने का ऐलान किया था।

Advertisement Space

Advertisement Space

Leave a Comment