पंजाब सड़क सफाई मिशनः अधिकारियों ने गोद ली गई सड़कों का किया निरीक्षण


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंथ
सड़कों की निरंतर निगरानी के लिए शुरू किए गए ‘पंजाब सड़क सफाई मिशन’ के तहत, जिले के विभिन्न सीनियर अधिकारियों ने उन्हें अलॉट सड़कों का दौरा कर सफाई सहित किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की।
डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले भर में सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए, उनके सहित जिले के विभिन्न सीनियर अधिकारियों द्वारा 10 किलोमीटर तक की 51 सड़कों को गोद लिया गया है। विभिन्न अधिकारियों ने उन्हें अलॉट सड़कों का निरीक्षण शुरू कर दिया है, जिससे संबंधित विभागों के साथ तालमेल करके गड्ढों, सफाई, स्ट्रीट लाइटों और अन्य समस्याओं का समाधान करने में मदद मिलेगी।
डा. अग्रवाल ने कहा कि यह मिशन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के पंजाब को देश के सबसे स्वच्छ राज्यों में से एक बनाने के विजन से प्रेरित है। जिले की सड़कों को साफ-सुथरा और मानक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Advertisement Space

इसी मिशन के तहत, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ज) अमनिंदर कौर ने पुरानी सूरानुस्सी रोड का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सड़क के किनारे पड़े कूड़े के ढेर हटाने और सड़क की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) जसबीर सिंह ने बी.एम.सी. चौक से कूल रोड तक के हिस्से का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को चुनमुन मॉल के पास फुटपाथों की मुरम्मत, पेड़ों और झाड़ियों की आवश्यक कटाई-छँटाई करने के भी निर्देश दिए।
एस.डी.एम. जालंधर-1 रणदीप सिंह हीर ने बुलंदपुर रोड का निरीक्षण किया। सीवरेज लाइनों को उचित ढंग से चलाने, सड़कों की नियमित सफाई और गड्ढों का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एस.डी.एम. जालंधर-2 शायरी मल्होत्रा ने एन.एच. 44 का निरीक्षण किया और सड़क के किनारे लगी ग्रिल और नालियों के ढक्कनों की मुरम्मत के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को फुटओवर ब्रिज के संबंध में कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Advertisement Space

Leave a Comment