पंजाब सरकार ने राज्य के विभिन्न वर्गों के बोर्डों/निगमों के चेयरपर्सन और सदस्यों की नियुक्ति की


Aryan Academy AD

मुख्यमंत्री ने सभी को दी शुभकामनाएं, कहा – समाज की भलाई और पंजाब की तरक्की के लिए सभी साथी पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगे

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के विभिन्न सामाजिक वर्गों के बोर्डों/निगमों के लिए चेयरपर्सन और सदस्यों की नियुक्ति की है। इन नियुक्तियों में समाज के करीब सभी प्रमुख जातियों को शामिल किया गया है।

नियुक्तियों की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि समाज की भलाई और पंजाब की तरक्की के लिए सभी साथी पूरी मेहनत और लगन से अपना काम करेंगे एवं ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

सरकार ने राज्य के ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड के लिए पंकज शारदा को चेयरपर्सन नियुक्त किया है। विजय दानव को दलित विकास बोर्ड का चेयरपर्सन लगाया गया है। राजपूत कल्याण बोर्ड के लिए स्वर्ण सलारिया, रामकुमार मुकारी को सैनी वेलफेयर बोर्ड, बारी सलमानी को मुस्लिम वेलफेयर बोर्ड, राजू कनौजिया को कनौजिया वेलफेयर बोर्ड, डेनियल मसीह को मसीह वेलफेयर बोर्ड, बरखा राम को विमुक्त जाति वेलफेयर बोर्ड, बालकृष्ण फौजी को प्रजापत समाज कल्याण बोर्ड, अश्विनी अग्रवाल को अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड, रिटायर्ड ब्रिगेडियर राजकुमार को गुज्जर वेलफेयर बोर्ड, केशव वर्मा को स्वर्णकार वेलफेयर बोर्ड, मेखन लाल पल्लां को सैन समाज वेलफेयर बोर्ड एवं सतपाल सिंह सोखी को रामगढ़िया वेलफेयर बोर्ड का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।

Advertisement Space

विभिन्न विभागों के बोर्डों/निगमों के लिए भी पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति
सरकार ने बलजिंदर ढ़िल्लो को पंजाब एग्रो फूड ग्रेन कॉरपोरेशन लिमिटेड का चेयरमैन नियुक्त किया है। सिम्मी चोपड़ा को सोशल वेलफेयर बोर्ड, मंजीत सिंह घुम्मन को एक्स सर्विसमेन कॉरपोरेशन, जस्सी सोलावाला को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट नाभा, रमणीक सिंह लक्की रंधावा को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर, गुरदर्शन सिंह कुली को मार्केट कमेटी दोराहा, केवल कंबोज को मार्केट कमेटी अर्णिवाला का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

शरणपाल सिंह मक्कड़ को पंजाब मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड का सीनियर वाइस-चेयरमैन, जसकरण बदेशा को पंजाब स्मॉल इंडस्ट्री एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन का वाइस-चेयरमैन और अनिल मित्तल को डायरेक्टर लगाया गया है एवं खुशबू बंसल को पंजाब इंफोटेक का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

 

Advertisement Space

Leave a Comment