पठानकोट के विधायक अश्वनी कुमार शर्मा बने पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रधान


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंथ
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की ओर से पंजाब में संगठनात्मक बदलाव करते हुए विधायक अश्विनी कुमार शर्मा को पंजाब भारतीय जनता पार्टी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। पंजाब भाजपा में यह बदलाव पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की इस्तीफे की पेशकश के मद्देनजर उठाया गया है। उल्लेखनीय है कि अश्वनी कुमार शर्मा पहले भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
सूत्रों के मुताबिक विधायक अश्वनी शर्मा की नियुक्ति संबंधी यह कदम नजदीक आ रहे पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनर प्रदेश में भाजपा की मजबूत के लिए उठाया गया है । 2022 का चुनाव पंजाब भाजपा अध्यक अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में लड़ा गया था।
वहीं बता दें कि 2024 में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान पंजाब की 13 सीटों पर चुनाव प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में लड़ा गया था और पंजाब की कोई भी सीट हासिल करने में भाजपा नकाम रही थी तथा तब सुनील जाखड़ ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी।

 

 

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment