
- यह पार्टी हाईकमान द्वारा सही समय पर लिया गया सही निर्णय — कैंथ
चंडीगढ़/सोमनाथ कैंथ
भाजपा हाईकमान ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए वरिष्ठ नेता एवं पठानकोट से विधायक अश्वनी शर्मा को पंजाब भाजपा का कार्यकारी प्रधान नियुक्त का भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ ने नियुक्ति का स्वागत किया है।
परमजीत सिंह कैंथ ने कहा कि अश्वनी शर्मा एक अनुभवी नेता हैं और इससे पहले पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। श्री शर्मा भाजपा के पुराने सिपाही हैं और संगठन पर उनकी अच्छी पकड़ है तथा उनकी नियुक्ति से पंजाब में पार्टी कार्यकर्ताओं में मजबूती आई है।
सरदार कैंथ ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी को और मजबूती मिलेगी तथा यह नियुक्ति पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यह पार्टी हाईकमान द्वारा सही समय पर लिया गया सही निर्णय है तथा हमने हाईकमान का आभार भी जताया है।