
चंडीगढ़/फाजिल्काः श्री गौरव यादव, आईपीएस, पुलिस महानिदेशक, पंजाब, एवं श्री हरमनबीर सिंह गिल, आईपीएस, उप महानिरीक्षक पुलिस, फिरोजपुर रेंज के दिशा-निर्देशों और श्री गुरमीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस कप्तान, फाजिल्का के नेतृत्व में फाजिल्का पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई जा रही है।
इसी अभियान के तहत आज फाजिल्का पुलिस द्वारा थाना अरनीवाला क्षेत्र के नशा तस्कर जोगिंदर सिंह पुत्र दलिप सिंह उर्फ दारा सिंह निवासी अरनीवाला और उसकी पत्नी अमरजीत कौर के घर को ढहाया गया। दोनों पति-पत्नी नशा तस्करी के धंधे में लिप्त थे और उन्होंने पंचायत की जमीन पर अवैध निर्माण भी किया हुआ था।
आज जब सिविल प्रशासन की ओर से पुलिस सुरक्षा संबंधी अनुरोध प्राप्त हुआ तो एस.एस.पी. फाजिल्का गुरमीत सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और उक्त नशा तस्करों के घर को गिराने की कार्रवाई को अंजाम दिया।
नशा तस्कर जोगिंदर सिंह के खिलाफ मुकदमा संख्या 11 दिनांक 28.01.2021, धारा 22/61/85 NDPS Act, थाना अरनीवाला,
मुकदमा संख्या 122 दिनांक 30.08.2021, धारा 22/61/85 NDPS Act, थाना अरनीवाला,मुकदमा संख्या 64 दिनांक 17.05.2025, धारा 21/61/85 NDPS Act, थाना अरनीवाला दर्ज रजिस्टर हैं और
उसकी पत्नी अमरजीत कौर के खिलाफ भी एक मुकदमा संख्या 59 दिनांक 11.05.2025, धारा 22/61/85 NDPS Act, थाना अरनीवाला दर्ज रजिस्टर है।
एस.एस.पी. फाजिल्का ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा और समाज विरोधी गतिविधियों में जो भी लिप्त होगा, उसका यही हश्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाइयाँ भविष्य में भी सिविल प्रशासन के साथ मिलकर निरंतर जारी रहेंगी।
इससे पहले भी फाजिल्का पुलिस द्वारा चार नशा तस्करों के घरों को गिराने की कार्रवाई की जा चुकी है।
फाजिल्का पुलिस नशे के खिलाफ चल रही इस लड़ाई में एक अहम भूमिका निभा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ हर स्तर पर शिकंजा कसते हुए, लगातार मादक पदार्थों की बरामदगी की गई है और युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकाला गया है।
इसके अतिरिक्त, यदि कोई नशा छोड़ना चाहता है, तो उसकी जानकारी भी उपरोक्त नंबरों पर दी जा सकती है। नशा करने वाले युवक और सूचना देने वाले दोनों का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा। नशा करने वाले युवक का पूरा इलाज निःशुल्क करवाया जाएगा और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
