फिल्लौर में मार्बल से भरा पिकअप पलटा, तीन लोगों की मौत


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंथ
जालंधर की तहसील फिल्लौर के हाईवे पर मार्बल से भरे पिकअप के पलट जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो जाने का समाचार मिला है। हादसा सुबह करीब सवा आठ बजे शहनाई रिसॉर्ट के पास हुआ।
सूचना मिले ही पंजाब पुलिस की सड़क सुरक्षा फोर्स और थाना फिल्लौर की पुलिस पहुंच गई। बताया जाता है कि हादसा पिकअप की रफ्तार तेज होने के कारण हुआ। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment