भारत की पहली बुलेट ट्रेन जल्द, 127 मिनट में मुंबई से अहमदाबाद पहुंचेगी


Aryan Academy AD

भावनगरः केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को घोषणा की कि भारत की पहले बुलेट ट्रेन अब जल्द पटरी पर दौड़ती नजर आएगी। यह ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद का सफर 127 मिनट में पूरा करेगी।

रेलमंत्री ने कहा कि ये हाई स्पीड ट्रेन मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कांप्लेक्स से शुरू होगी और वापी, सूरत, आनंद वडोदरा होते हुए 508 किलोमीटर रास्ता तय कर अहमदाबाद पुहंचेगी। बुलेट ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

Advertisement Space

MAHSR (Mumbai-Ahmedabad High Speed Rail) की कुल अनुमानित लागत लगभग 1,08,000 करोड़ रुपए है। इसमें से जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी प्रोजेक्ट लागत का 81 प्रतिशत यानी 88,000 करोड़ रुपए का वित्त पोषण कर रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment