भारत-ब्रिटेन के बीच Historic Trade deal , पीएम मोदी ने कहा- ‘यह साझा समृद्धि का नया अध्याय’


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः भारत और यूनाइटेड किंगडम ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) पर हस्ताक्षर किए, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “साझा समृद्धि की योजना” करार दिया। चेकर्स एस्टेट में ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के साथ मुलाकात के दौरान इस समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

इस दौरान पीएम मोदी ने स्टारमर के गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा, “यह समझौता भारतीय टेक्सटाइल, फुटवियर, रत्न-आभूषण, समुद्री खाद्य, और इंजीनियरिंग सामान को यूके में बेहतर बाजार पहुंच देगा।”

भारतीय कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उद्योग के लिए नए अवसर खुलेंगे
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि ”भारतीय कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उद्योग के लिए नए अवसर खुलेंगे, जिससे युवा, किसान, मछुआरे, और एमएसएमई लाभान्वित होंगे। दूसरी ओर, यूके के मेडिकल डिवाइस और एयरोस्पेस जैसे उत्पाद भारत में किफायती दरों पर उपलब्ध होंगे।”

दोनों देशों ने ‘विजन-2035’ किया जारी 
दोनों देशों ने ‘विजन-2035’ जारी किया, जो टेक्नोलॉजी, रक्षा, जलवायु, शिक्षा, और लोगों के बीच संपर्क को मजबूत करने का रोडमैप है। रक्षा सहयोग के लिए डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप और टेक्नोलॉजी सिक्योरिटी इनिशिएटिव को और सशक्त करने पर जोर दिया गया। पीएम मोदी ने कहा, “एआई से लेकर महत्वपूर्ण खनिज, सेमीकंडक्टर, और साइबर सुरक्षा तक, हम मिलकर भविष्य का निर्माण करेंगे।”

Advertisement Space

पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा के लिए स्टारमर का आभार व्यक्त किया
आतंकवाद के खिलाफ साझा प्रतिबद्धता जताते हुए, पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा के लिए स्टारमर का आभार व्यक्त किया और कहा, “आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड स्वीकार्य नहीं।” दोनों देश आर्थिक अपराधियों के प्रत्यर्पण और इंडो-पैसिफिक, यूक्रेन, और पश्चिम एशिया में शांति-स्थिरता के लिए सहयोग बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा, “आज का युग विस्तारवाद का नहीं, विकासवाद का है।”

पीएम मोदी ने अहमदाबाद हादसे में मारे गए यूके नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त की
पीएम मोदी ने अहमदाबाद हादसे में मारे गए यूके नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और भारतीय मूल के लोगों को दोनों देशों के बीच “लिविंग ब्रिज” बताया, जो यूके की अर्थव्यवस्था, संस्कृति, खेल, और सार्वजनिक सेवाओं में योगदान दे रहे हैं।

 

Advertisement Space

Leave a Comment