महिला सरपंचों और पंचों का पहला प्रतिनिधिमंडल श्री नांदेड़ साहिब रवाना, सीएम ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी


Aryan Academy AD

  • तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शन के साथ-साथ राष्ट्रीय पंचायती सम्मेलन में भी हिस्सा लेगा प्रतिनिधिमंडल
  • पंजाब की अमन-शांति, प्रगति और खुशहाली के लिए अरदास करेंगी महिला सरपंच और पंच

फतेहगढ़ साहिबः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 500 महिला सरपंचों और पंचों के पहले प्रतिनिधिमंडल को श्री नांदेड़ साहिब(महाराष्ट्र) ले जा रही ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह महिला सरपंच और पंच नांदेड़ में तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शन करेंगी और महिला पंचायतों के राष्ट्रीय सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगी।

महिला सरपंचों और पंचों का पहला प्रतिनिधिमंडल श्री नांदेड़ साहिब रवाना, सीएम ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

आज यहां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य से 500 महिला सरपंचों और पंचों का प्रतिनिधिमंडल महिला पंचायतों के राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए महाराष्ट्र जा रहा है।
इस प्रतिनिधिमंडल में अच्छा प्रदर्शन करने वाली पंचायतों के प्रतिनिधि शामिल हैं। इसका उद्देश्य पंजाब की महिला सरपंचों और पंचों को दूसरे राज्यों से आए पंचायती प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श के माध्यम से नए अनुभव साझा करना है।
महिला सरपंचों और पंचों का पहला प्रतिनिधिमंडल श्री नांदेड़ साहिब रवाना, सीएम ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Advertisement Space

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि नांदेड़ में तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शन के लिए महिला सरपंचों और पंचों को राज्य सरकार की ओर से आवश्यक सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस की स्मृति में यह पहल की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि इन महिला सरपंचों और पंचों के आने-जाने और ठहरने का सारा खर्च सरकार वहन करेगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Advertisement Space

Leave a Comment