मान सरकार की सड़क सुरक्षा फोर्स ने अब तक 35 हजार लोगों को दी नई जिंदगी: अमृत पाल सिंह


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंथ
जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन और आम आदमी पार्टी जालंधर के जिला प्रधान अमृत पाल सिंह ने आज यहां कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा स्थापित की गई सड़क सुरक्षा फोर्स (RSF) ने अपने शुरुआती चरण में ही बड़ी सफलता हासिल की है। अब तक यह फोर्स 35,000 से अधिक कीमती जानों को बचा चुकी है, और यह एक अहम मील का पत्थर साबित हुआ है।

हर 30 किलोमीटर पर तैनात विशेष टीमें, अत्याधुनिक एम्बुलेंस, तेज प्रतिक्रिया दल और मोबाइल रिस्पॉन्स यूनिट्स के साथ यह फोर्स सड़क सुरक्षा प्रणाली को एक नई ऊंचाई पर ले जा रही है।

उन्होंने कहा, “मान सरकार ने केवल वादे नहीं किए, बल्कि उन्हें जमीनी हकीकत में बदल कर दिखाया है। सड़क सुरक्षा फोर्स का यह कदम पंजाब की जनता की जान को प्राथमिकता देने का उदाहरण है। यह मॉडल अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा बन सकता है।”

Advertisement Space

उन्होंने आम जनता से अपील की कि अगर किसी सड़क हादसे की सूचना मिले तो तुरंत 112 या 108 पर कॉल करके राहत टीम को सूचित करें, ताकि समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।

अमृत पाल सिंह और उनकी टीम इस प्रयास को पूरी ताक़त से समर्थन दे रहे हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यह जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे ताकि और भी कीमती जानें बचाई जा सकें।

Advertisement Space

Leave a Comment