
जालंधर/सोमनाथ कैंथ
वार्ड 18 स्थित छोटी बारादरी फेज-1 के पार्क नंबर 2 का 8 लाख रुपए से के सौंदर्यीकरण करवाया जा रहा है। पार्क के सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट का उद्घाटन मेयर वनीत धीर और हलका इंचार्ज राजविंदर कौर ने किया।
पार्क की सुंदरता और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 8 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है, जिसके तहत पार्क में नए रास्ते, लाइटिंग, बेंचें और हरियाली विकसित की जाएगी ताकि निवासियों को एक बेहतर वातावरण मिल सके।
इस अवसर पर वार्ड इंचार्ज सरदार परनीत सिंह, छोटी बारादरी के प्रधान चीमा, अनूप कौर, मिंटू जुनेजा, डॉ. इंद्रजीत भल्ला, सौरभ सेठ और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
राजविंदर कौर थियाड़ा और मेयर वनीत धीर ने अपने संबोधन में कहा कि वार्ड में पिछले कई वर्षों से रुके हुए विकास कार्य अब तुरंत शुरू करवा दिए जाएंगे। उन्होंने वार्डवासियों का धन्यवाद किया जिन्होंने हमेशा विकास कार्यों में सहयोग दिया।
यह कार्यक्रम विकास और समर्पण की नई भावना के साथ संपन्न हुआ, जो जालंधर कैंट को और अधिक सुंदर और रहने योग्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।