राजविंदर कौर थियाड़ा की छुट्टी, रमनीक सिंह बने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने आज राज्य के विभिन्न विभागों के चेयरमैन, सीनियर वाइस चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और डायरेक्टर की नियुक्ति की है। यह घोषणा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने की है। वर्तमान में जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा को उनके पद से हटाकर रमनीक सिंह लक्की रंधावा को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर का चेयरमैन लगाया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नई जिम्मेदारियां संभालने वाले लोगों को शुभकामनाएं दीं है। सीएम मान ने नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, डायरेक्टर और सदस्यों का ‘रंगला पंजाब’ टीम में स्वागत किया और कहा कि आशा है कि नवनियुक्त नेता अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

Advertisement Space

Advertisement Space

Leave a Comment