रेड क्रॉस भवन जालंधर में दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग वितरण शिविर आयोजित, पार्षद अश्वनी अग्रवाल हुए सम्मानित


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंथ
लाजपत नगर स्थित रेड क्रॉस भवन में आज अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा एक विशाल सहायतार्थ शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जरूरतमंद दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरित किए गए।
इस सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम में जालंधर नार्थ हलका संगठन इंचार्ज एवं पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने विशेष रूप से शिरकत की और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें मंच से सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे, जिनमें आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मलेन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, प्रदेश चेयरमैन मनमोहन मित्तल, प्रदेश महामंत्री अशोक अग्रवाल, प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती सिमरन अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री पंजाब सरकार, मोहिंदर भगत के सुपुत्र अतुल भगत इत्यादि शामिल थे।

Advertisement Space

इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर जीवन की ओर अग्रसर करना रहा। कार्यक्रम में भारी संख्या में लाभार्थियों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने इसे एक प्रेरणादायक सामाजिक पहल बना दिया।

इस मौके पर अश्वनी अग्रवाल ने कहा, “समाज सेवा ही सच्ची मानव सेवा है। दिव्यांगजनों के जीवन में थोड़ा भी सहयोग दे सकें तो यही हमारे जीवन की सार्थकता है।”

Advertisement Space

Leave a Comment